भ्रष्टाचार करो लेकिन सरकार की इमेज का रखो ध्यान: मुलायम

उन्होंने कहा कि आप खा लीजिए, कुछ कमा लीजिए, लेकिन युवाओं के साथ पार्टी द्वारा की गई मेहनत पर आंच नहीं आनी चाहिए। इससे पहले मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल सिंह ने कुछ ऐसा ही बयान दिया था, और अब मुलायम का यह बयान पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। शिवपाल ने नौकरशाहों के ऊपर दिए गए बयान में कहा था कि अगर मेहनत करोगे, तो थोड़ी बहुत चोरी भी कर सकते, लेकिन डकैती नही डाल सकते हो।
इसके बाद विवाद बढ़ने पर शिवपाल ने कहा था कि उन्होंने यह बयान मजाकिया रूप से दिया था। मामले के तूल पकड़ने पर उन्होंने पत्रकारों को धमकी देते हुए उनपर आरोप जड़ दिया था। शिवपाल के इस बयान पर मायावती ने कहा था कि अगर सपा सरकार में कुछ काम कराना है, तो लोगों को अधिकारियों की सेवा करनी पड़ती है। उन्होंने कहा था कि अब इससे बुरा क्या हो सकता है, जब एक मंत्री खुद ही जनता को लूटने का आदेश दे रहा है।
मुलायम के इस बयान पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सिंह द्वारा ऐसा बयान देना यह दर्शाता है कि वह समाजवादी विचारधारा पर विश्वास नहीं रखते। वह सिर्फ पैसा बनाने पर विश्वास रखते है। इससे पहले समाजवादी सरकार के पुलिस भर्ती और अनाज जैसे अनेक घोटाले खुलकर सामने आए थे। अगर इस बार वह अपने मंत्रियों को भ्रष्टाचार करने के लिए कह रहे हैं, तो कोई नई बात नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
