गुजरात में कांग्रेस सांसद की गुंडागर्दी, टोल मांगने पर तान दी बंदूक
पोरबंदर।
विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली कांग्रेस पार्टी इस बार अपने सांसद की हरकतों को लेकर शर्मिदंगी महसूस कर रही है। गुजरात में कांग्रेस के एक सांसद ने बीच सड़क पर गन लेकर खूब गुंडइ की। सांसद ने बंदूक दिखाकर टोल कर्मचारी को धमकाया। टोल टैक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कांग्रेस सांसद की यह हरकत कैद हो गई। मीडिया ने जब इस खबर दिखाया तो सांसद ने सफाई देनी शुरु कर दी मगर माफी मांगने से मना कर दिया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और जांच की जा रही है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार पोरबंदर से कांग्रेस के सांसद विट्ठल रादड़िया करजण के भरथाणा के पास टोल टैक्स से अपनी कार से गुजर रहे थे। टोल टैक्स कर्मचारी ने जब उनसे पैसे मांगे तो ड्राईवर ने उनका मैंबर ऑफ पार्लियामेंट का कार्ड दिखाया। इस पर टोल टैक्स अधिकारी ने ओरिजनल कार्ड दिखाने को कहा। बस इतना सुनते ही गाड़ी में बैठे सांसद साहब भड़क गये और बंदूक लेकर गाड़ी से बाहर निकल आये। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सांसद
साहब ने बंदूक दिखकर टोल कर्मचारी को धमकाया। सांसद की यह सारी हरकत टोल टैक्स पर लगे कैमरे में कैद हो गई। बाद में टोल टैक्स कर्मचारी ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। तबतक सांसद मौके से जा चुके थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के वीडियो की जांच की है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है।











Click it and Unblock the Notifications