प्रेगनेंट ‘कटरीना’ की हालत नाजुक, किड़नी और लीवर में इंफेंक्शन
भोपाल। कटरीना भारी इंफेक्शन से जूझ रही है उसके किडनी और लीवर में भयंकर संक्रमण है। उसने तीन दिनों से कुछ खाया नहीं है और डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद नाजुक बतायी है। अरे...अरे...। चैकिए नहीं हम अभिनेत्री कटरीना की नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में रहने वाली मादा तेंदुआ कटरीना की बात कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से उसकी तबियत खराब है। चिंता की बात यह भी है कि वो इस समय प्रेगनेंट है। मालूम हो कि इस मादा पैंथर को घायल अवस्था में शावक के तौर पर वर्ष 2010 के जनवरी माह में आष्टा सर्किल से वन विहार लाया गया था।
डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कटरीना में बेबेसिया प्रोटोजोअन इन्फेक्शन रोग के लक्षण पाए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ कटरीना को किड़नी और लीवर में भी संक्रमण है जो टेस्ट में भी असमान्य पाये गये हैं। इसके अलावा कटरीना के आंतरिक अंगों की कार्य प्रणाली में भी गिरावट पाई गई है। लीवर और किडनी में संक्रमण के कारण कटरीना पिछले तीन दिनों से ना कुछ खा रही है और ना ही कुछ पी रही है।

उप संचालक पुश चिकित्सा सेवा के सहयोग से गठित पांच सदस्यीय चिकित्सक दल के संयुक्त परामर्श से इसका उपचार किया जा रहा है। उसे ग्लूकोज सलाइन दिया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि चुकि कटरीना गर्भवती है तो ऐसे में अगर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो बच्चे को भी जान का खतरा हो सकता है। डॉक्टरों की एक टीम कटरीना की लगातार चेकअप कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications