केंद्र सरकार ने किया समझौता, जनसत्याग्रह समाप्त

एकता परिषद की दस प्रमुख मांगों को लेकर तैयार किये गये दस्तावेजों पर एकता परिषद के अध्यक्ष पी वी राजगोपाल और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने सत्याग्रहियों के सामने हस्ताक्षर कर दिये है।
इसके पहले कल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और जयराम रमेश ने ग्वालियर में सत्याग्रहियों की बातें मानने की बात कही, लेकिन बात नहीं बनी, अंतत: उन्होने पदयात्रा कर रहे लोगों से आगरा में मुलकात की और मांगो पर सहमति बन गयी।
कल पदयात्रा में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आये थे। जिन्होने किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और हम उनका समर्थन करते हैं। उन्होने भी किसानों के साथ यात्रा की।












Click it and Unblock the Notifications