वाड्रा के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी मंजूर, 21 को सुनवाई

Robert Vadra
नई दिल्ली। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के लिए आने वाले दिन शायद भारी पड़ने वाले हैं क्योंकि उनके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी मंजूर कर ली गई है। अब इस मामले पर सुनवाई इसी महीने की 21 तारीख को यानी कि 21 अक्टूबर को होगी। कोर्ट ने सरकार को तीन हफ्ते तक का समय दिया है अपना जवाब देने के लिए। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने वाड्रा के ऊपर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाये हैं।

केजरीवाल ने मंगलवार को मीडिया में कुछ कागज पेश किये थे जिनके मुताबिक गुड़गांव में 30 एकड़ जमीन पर हॉस्पीटल बनाया जाना था लेकिन हरियाणा सरकार ने जमीन पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जिसके चलते इस जमीन पर डीएलएफ का कब्जा हो गया और यह सबकुछ राबर्ट वाड्रा के इशारे पर हुआ उन्होंने भी इस पूरी डील में मुनाफा कमाया है। वो इस पूरे मामले में 50 प्रतिशत के पार्टनर थे। यही नहीं वाड्रा ने हमेशा से सोनिया गांधी के दामाद होने का फायदा उठाया है तभी तो उनकी संपत्ति पांच साल 50 लाख से 300 करोड़ की हो गयी है।

केजरीवाल के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने भी सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने भी शक जाहिर किया है कि वाड्रा ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए गुड़गांव से सटे मेवात इलाके की बेशकीमती जमीन से 2 साल में मोटा मुनाफा कमाया है। जबकि कांग्रेस और हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+