आरक्षण ना होता तो मुलायम का खानदान भैंस चरा रहा होता: माया

सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मायावती ने कहा कि मौजूदा सपा सरकार शहर और योजनाओं के नाम बदल रही है। दलित राजनीति करने वाली माया ने इस बार भी भाषण का रुख मोड़ते हुए नौकरियों में आरक्षण के बिल की बात कही। माया ने कहा कि यह बिल अभी तक संसद में अटका है। सरकार पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि यादवों को छोड़ दिया जाये तो सरकार को ना तो ओबीसी की फिक्र है और ना ही मुस्लमानों की।
इस बार मायावती ने सपा मुखिया मुलायम सिंह के पूरे परिवार पर हमला बोला। मायावती ने कहा कि अगर आरक्षण ना होता तो मुलायम सिंह का पूरा परिवार आज भैंस चरा रहा होता। मायावती ने सपा पर सूबे में अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। मालूम हो कि बीते दिनों यूपी के मंत्री और मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारियों की बैठक में घूस लेने की सलाह दे डाली थी। माया ने इसी बयान पर सपा की खिंचाई करते हुए कहा कि यहां मंत्री ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications