माया यूपीए के साथ लेकिन सपा के खिलाफ उगला जहर

लेकिन अपनी रैली मे उन्होंने एक बार फिर से सपा सरकार और मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर वार किये। माया ने कहा कि सपा सरकार दलित विरोधी है। उन्होंने काशीराम जयंती पर अवकाश रद्द करने की घटना को दलित विरोधी बताया ।
उत्तर प्रदेश को सपा ने क्राइम प्रदेश बना दिया है।
अपनी रैली में लाखो की संख्या में आये लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए मायावती ने कहा कि दलित विरोधी पार्टी के खिलाफ हमें एक जुट होकर लड़ना होगा। आपको बता दें कि मायावती की इस रैली में केवल यूपी के ही नहीं बल्कि हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार से भी लोग आये थे जिनके लिए विशेष बसों का इंतजाम किया गया था।
बसपा ने अपने संस्थापक कांशीराम के पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रीय संकल्प महारैली' का आयोजन किया था। माना जा रहा है कि इस रैली के जरिये मायावती अपनी ताकत सत्ताधारियों को दिखाना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications