हिमाचल: चुनाव आयोग ने बैन किए वाजपेयी बैग

मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने कहा कि इन बैगों को इसलिए बैन किया गया है, क्योकि कई पार्टियों को भाजपा के इस कदम से भय होने की संभावना थी। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने प्रदेश के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को भी हटाने की बात की है, जिन्हें सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार या पुनर्नियुक्ति दी है। आयोग ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में ऐसे किसी भी कर्मचारी व अधिकारी को शामिल नहीं किया जाएगा।
रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह बताया। आपको बता दे कि भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर के साथ इन बैगों को सरकारी राशन डीपों पर किराने के सामान के साथ मुफ्त में बांटने का विचार 15 अगस्त 2012 से पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम के तहत किया था। बांटने के लिए भारी संख्या में बैग राशन के दुकानों पर सप्लाई किया गया था।
बैग बांटने का कार्य भाजपा की कई स्कीमों और प्रोजेक्टों में से एक था। इसी तरह का एक और प्रोजेक्ट भाजपा ने शुरू किया है, जिसका नाम है 'अटल स्कूल यूनिफॉर्म स्कीम'। इस स्कीम के तहत राज्य के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 10वीं तक के सभी छात्रों को साल में दो बार मुफ्त में स्कूल यूनिफॉर्म दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications