मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार हुलहुमाले मजिस्ट्रेट अदालत की ओर से उन्हें पेश किए जाने के आदेश के बाद नशीद को गिरफ्तार किया गया। इस बात की पुष्टि पुलिस के प्रवक्ता ने की है। नशीद ने सत्ता में रहने के दौरान अपने खिलाफ मुकदमा चलाने के एक विशेष अदालत के आदेश की वैधता पर सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद अदालत ने उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
उनके खिलाफ अपने कार्यकाल के आखिरी दिन मुख्य फौजदारी न्यायाधीश अब्दुल्ला मुहम्मद की गिरफ्तारी में अपने अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। नशीद ने ट्विटर पर लिखा, ‘कार्यवाहक मजिस्ट्रेट अदालत की वैधता पर सवाल उठाते हुए मैंने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की है और फैसले का इंतजार कर रहा हूं।'












Click it and Unblock the Notifications