हम आदिवासियों की मांग का समर्थन करते हैं: शिवराज सिंह चौहान

madhya-pradesh
भोपाल। भूमि सुधार सम्‍बंधी अपनी मांगों को लेकर दिल्‍ली तक पद यात्रा कर रहे भूमिहीन आदिवासियों को सम्‍बोधित करते हुए मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम आदिवासियों की मांगों का समर्थन करते हैं और राज्‍य सरकार इस मामले में हरसंभव मदद करेगी। गौरतलब है कि भूमि संबंधी अपनी मांगो को लेकर 50,000 आदिवासी दिल्‍ली तक की पदयात्रा कर रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री चौहान जो कि इस समय अमेरिका में हैं, ने मोबाइल फोन द्वारा मोरेना जिले के जादेरूआ गांव के लोगों को संबोधित किया और कहा कि राज्‍य सरकार इस मसले पर आदिवासियों के साथ है और अब केंद्र सरकार को भी इस मुद्दे पर गंभीरता दिखानी चाहिए। हम फिर से भूमिहीन आदिवासियों को भूमि देना शुरू करेंगे, हमने पहले भी आदिवासियों के बच्‍चों को शिक्षा और हॉस्‍टल सुविधा उपलब्‍ध करवायी है। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री ने वादा किया है कि हम आदिवासियों के खिलाफ दर्ज लाखों छोटे-छोटे मामले वापस ले लेंगे।

चौहान ने भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव और मोरेना से सांसद नरेंद्र सिंह तोमर को आंदोलनकारियों से मिलने के लिए भेजा। आगरा-मुंबई राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर आन्‍दोलनकारियों को संबोधित करते हुए तोमर ने कहा है कि सन 2007 में केंद्र की यूपीए सरकार ने आदिवासियों की समस्‍याओं पर ध्‍यान देने के लिए एक कमेटी का गठन किया था लेकिन पांच साल गुजर जाने के बाद भी इस संबंध में एक भी मीटिंग नहीं की गई। यूपीए सरकार आदिवासियों की समस्‍याओं से ज्‍यादा एफडीआई पर ध्‍यान दे रही है।

तोमर ने कहा कि हमारी मध्‍य प्रदेश सरकार ने आदिवासियों की समस्‍याओं पर हमेशा ध्‍यान दिया है और राज्‍य का 23 प्रतिशत बजट उनके विकास के लिए आवंटित किया है।

यह रैली मोरैना जिले से प्रारम्‍भ हुई थी जो कि अब राजस्‍थान की सीमा की ओर बढ रही है। पूरे दिन में 13 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद मध्‍यप्रदेश और राजस्‍थान सीमा पर स्थित चंबलपुरा राजघाट पर रूकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+