बड़ा फैसला: बीमा और पेंशन क्षेत्र में भी FDI को ग्रीन सिग्नल

इस बारे में जानकारी देते हुए वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि देश की माली हालत सुधारने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है जिसका लोगों को स्वागत करना चाहिए। एफडीआई से निजी कंपनियो को फायदा होगा जो इस समय की जरूरत है। लेकिन कुछ लोग जबरदस्ती लोगों को इस मसले पर भ्रमित कर रहे हैं।
चिदंबरम ने कहा कि बैठक में 'कंपनी बिल में भी हुए संशोधन को भी पारित किया गया है। वित्तमंत्री ने कहा कि अब हम अब बीमा, पेंशन और कंपनी बिल को संसद में पेश करेंगे।
लेकिन देश के ताजा हालात के मद्देनजर संसद में बिल का पास होना काफी मुश्किल लगता है क्योंकि जहां विपक्ष ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है वहीं यूपीए के सहयोगी भी एफडीआई का समर्थन नहीं कर रहे हैं। इसी बात पर उनकी अहम सहयोगी तृणमूल कांग्रेस ने यूपीए से समर्थन वापस ले लिया है।
इससे पहले बुधवार को वित्तमंत्री चिदंबरम ने ऐलान किया था कि एफडीआई को ग्रीन सिग्नल मात्र से ही बाजार का हाल सुधरा है और रूपये की कीमत बढ़ी है जो यह साबित करता है कि सरकार की सोच सही दिशा में है।












Click it and Unblock the Notifications