फेसबुक के चाहने वाले 1 अरब से ज्यादा
आज की युवा पीढ़ी फेसबुक की दीवानी है, इस बात के किसी को इंकार नहीं है लेकिन उसके चाहने वालों की संख्या 1 अरब से ज्यादा है, यह जरूर हैरानी की बात है। जी हां, लेकिन यह सच है कि इस समय फेसबुक को इस्तेमाल करने वालों की संख्या 1 अरब के पार हो गयी है जो किसी भी सोशलनेटवर्किंग साइट्स के लिए एक बहुत बड़ा पुरस्कार है। इस बारे में फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग ने मीडिया को बताया और अपनी इस सफलता पर इतराते हुए उन्होंने कहा कि यह एक बडी कामयाबी है।
उन्होंने फेसबुक के एक अरब यूज़र्स ने 219 अरब तस्वीरें वेबसाइट पर डाली हैं और 1.13 ट्रिलियन पन्नों और तस्वीरों को लाइक किया है। फेसबुक के आगे दूसरे सोशलनेटवर्किंग साइट्स पीछे छुट गये है।
फादर ऑप फेसबुक ने अपनी इस सफलता के लिए लोगों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने अपने स्टेटस पर लिखा है कि आपने मुझे और मेरी टीम को अपनी सेवा का मौका दिया इसके लिेए धन्यवाद। आपका प्रेम हमें हमेशा यूं ही मिलता रहेगा इसकी मैं उम्मीद करता हूं।
उन्होंने यह भी बताया कि 2004 में फेसबुक शुरु किया गया था और पिछले साल के 55 करोड़ 20 लाख के मुकाबले इस साल 60 करोड़ लोग मोबाइल के जरिये फेसबुक से जुड़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने फेसबुक पर फेक अकाउंट और क्राइम को लेकर चिंता भी जताई और कहा कि यह सब जो कुछ हो रहा है वो ठीक नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications