पत्‍नी को उलटा लटकाया, पीटा फिर गुप्‍तांग में डाली मिर्च

Lucknow man beaten his wife, puts chilly in private parts
लखनऊ। राजधानी से सटे इलाके माल में मानवता को कलंकित करने वाली घटना प्रकाश में आयी जब एक पति ने अपनी पत्नी पर शक के चलते कहर ढा दिया। पति ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर पहले पत्नी के सिर के बाल मुंडवा दिये इस पर भी जब उसका दिल नहीं भरा तो उसे उल्टा लटकाकर गुप्तांग में मिर्च डाल दी। रात भर पीड़ित महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए माल थाने के बाहर बैठी रही लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। सवेरे जब मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा तब अधिकारियों की फटकार के बाद पुलिस ने उसके पति व दो देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

माल के किरौरा गांव निवासी किसान शिवकुमार रावत का विवाह 20 साल पहले सुदामा नाम की महिला से हुआ था। दोनों के चार बच्चे भी हैं। शिवकुमार शक्की मिजाज का था जिसके चलते वह आए दिन पत्नी को शक के कारण मारता पीटता रहता था। कुछ दिनों से शिवकुमार अपनी पत्नी पर किसी और के साथ अवैध संबंध होने की बात को लेकर शक कर रहा था।

इसी शक के चलते बुधवार की देर रात शिवकुमार ने ऐसी हरकत कर दी जिसे सभ्यता के दायरे में नहीं रखा जा सकता। पत्नी सुदामा ने आरोप लगाया कि शिवकुमार और उसके दो देवरों रामू व शिवबरन ने पहले उसको मारा पीटा, घर में उल्टा लटका दिया और सिर के बाल मुंड दिये। इसके बाद भी शिवकुमार और उसके भाइयों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन तीनों ने मिलकर महिला के गुप्तांग में मिर्च डाल दी।

महिला दर्द से चीखती चिल्लाती रही और तीनों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। देर रात पीड़ित महिला माल थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनायी। घटना सुनने के बाद भी पुलिस ने उसकी मदद करने से इनकार कर दिया। खबर पाकर पड़ोस के गांव में रहने वाले सुदामा के मायके वाले भी थाने पहुंच गये। रात भर पीड़ित महिला और उसके मायके वाले रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के बाहर बैठे रहे परन्तु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

गुरुवार की सुबह जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने माल पुलिस को जमकर फटकार लगायी। अधिकारियों की डांट पडऩे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अधिकारियों के आदेश के बाद हरकत में आयी पुलिस अब सुदामा के पति और दो देवरों की तलाश कर रही है जबकि तीनों आरोपी फरार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+