जो भी सुधार जरूरी होंगे हम करेंगे: मनमोहन सिंह

manmohan singh
नई दिल्‍ली। भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एफडीआई और वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी चुप्‍पी तोड़ते हुए कहा है कि सिर्फ एफडीआई ही नहीं बल्कि देश हित में जो सुधार जरूरी होंगे किये जायेंगे। मनमोहन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के समर्थन वापस ले‍ने पर कहा है‍ कि हम इससे जरा भी चिंतित नहीं है। उन्‍होने कहा कि यह फैसले किसी पर थोपे नहीं गये बल्‍कि इन पर पहले ही समर्थक पार्टियों से बात की गई थी।

मनमोहन सिंह ने गुजरात के मुख्‍य मंत्री नरेंद्र मोदी के बयान कि रिटेल में एफडीआई का फैसला अमेरिका को खुश करने के लिए किया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है‍ कि भारत पर किसी देश का नियंत्रण नहीं है। हम अपने निर्णय लेने के लिए स्‍वतंत्र हैं।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इन बातों का भी खंडन किया कि वह किसी विदेशी दबाव में काम कर रहे हैं। उन पर आरोप लगाते हुए भाजपा नेता बलबीर पुंज ने कहा था कि यह दयनीय है कि मनमोहन सिंह विदेशियों के दबाव में आकर ऐसे फैसले ले रहे हैं।

गौरतलब है कि सरकार द्वारा कथित सुधारों के लिए किये गये निर्णय जन विरोधी हैं। सरकार ने सुधारों के मद्देनजर रिटेल में एफडीआई को मंजूरी दी थी साथ ही डीज़ल के दाम भी बढ़ाये थे जिसके कारण यूपीए सरकार की चौतरफा निंदा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+