अब अनशन से नहीं आंदोलन से होगी लड़ाई: अन्‍ना

anna hazare
पुणे। समाजसेवी अन्‍ना हजारे ने ऐलान करते हुए कहा कि भविष्‍य में वह अब कोई भी अनशन नहीं करेंगे, बल्कि अपनी लड़ाई आंदोलन के आधार पर लड़ेंगे। इसके साथ ही अन्‍ना ने कहा कि देश के युवाओं पर उनको पूरा भरोसा है, इस कारण निराश होने वाली कोई बात नहीं है। अन्‍ना ने कहा कि संसद में साफ सुथरी छवि वाले लोगों को भेजने के लिए अपने कार्य में तेजी लाएंगे।

अन्‍ना हजारे ने लोकपाल बिल के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए पिछले साल दो बार दिल्‍ली में और एक बार मंबई में अनशन किया। इस साल भी जुलाई में जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे थे। इससे पहले भी वह महाराष्‍ट्र और भ्रष्‍टाचार और शासन के कुशासन के लिए कई बार अनशन पर बैठ चुके हैं। पिंपरी चिंचवड़ इंडस्ट्रियल टाउनशिप में आयोजित एक गणपति समारोह में पिछली रात अन्ना ने अपने फैसले के बारे में बताया।

उन्‍होंने कहा कि जिन मकसदों के लिए वह लड़ते रहे हैं, अब भी उन्‍ही के लिए लड़ेंगे, लेकिन आगे की सारी लड़ाई अनशन के जरिए नहीं बल्कि आंदोलन के जरिए लड़ेंगे। इसके साथ ही अन्‍ना ने कहा कि वह आंदोलन के जरिए संसद में अच्‍छे लोगों को भेजना जारी रखेंगे। बड़ी संख्‍या में रिटायर्ड आईएएस अफसरों ने उनसे संपर्क किया है। वे भ्रष्‍टाचार के लिए चलाई जा रही मुहिम से जुड़ना चाहते है।

अन्‍ना ने युवाओं पर बोलते हुए कहा कि उनको देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है। उनका समर्थन हमेशा साथ रहेगा। उन्‍होंने कहा कि हमको निराश होने की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+