लेस्बियन बेटी का दिल जीतने वाले को 65 करोड़ डॉलर का इनाम

वैसे खुद अविवाहित सेसिल चाओ का दावा है कि उनकी बेटी अभी भी कुआंरी है और एक अच्छा पति चाहती है। 1991 में समलैंगिकता को अपराध मुक्त घोषित किए जाने के बावजूद हागकांग में समलैंगिक संस्थाओं को कानूनी मान्यता नहीं मिली है। मेंचेस्टर विश्वविद्यालय से स्नातक व्यवसायी गिगी चाओ के बारे में ऐसी खबर है कि उसने अपनी सात साल पुरानी महिला मित्र सिएन एव से साल की शुरुआत में फ्रांस में शादी कर ली थी।
सेसिल ने इसका खंडन करते हुए कहा कि उनके इनाम के प्रस्ताव पर कई लोगों का जवाब भी आया है। और कुछ युवकों ने उनकी बेटी से मिलने का प्रस्ताव भी दिया है। मालूम हो कि इस प्रकार की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी हांगकांग में एक व्यक्ति ने अपने गे बेटे से शादी करने वाली लड़की को ढ़ेरों इनाम देने की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications