दिल्ली विस चुनाव लड़ेगी केजरीवाल की पार्टी

दिल्ली में युवाओं की एक सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 से पहले उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिग्गज नेताओं को टक्कर देने उतरेगी। पार्टी का ऐलान अक्टूबर के पहले सप्ताह में कर दिया जायेगा और पार्टी के लिये फंड जनता इकठ्ठा करेगी।
केजरीवाल ने कहा कि इस पार्टी की खासियत यह होगी कि इसमें 30 से 40 फीसदी नेता युवा होंगे। यह युवाओं की पार्टी होगी और देश के लोग अपने प्रत्याशियों का चयन करेंगे और वही लोग उन्हें चुनाव लड़ाने के लिये खर्च उठायेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आयी तो सबसे पहला काम होगा जनलोकपाल बिल को पास कराना।
यही नहीं केजरीवाल ने कहा कि एक लोकपाल उनकी पार्टी में भी होगा, जो पार्टी के सदस्यों की गतिविधियों पर नज़र रखेगा।
केजरीवाल की इस सभा में दिल्ली के कई कॉलेजों से छात्रों के समूह आये थे। हम आपको बता दें कि दिल्ली में भारी संया में छात्रों ने केजरीवाल की पार्टी के लिये अभी से अभियान शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications