नीतीश को चप्पलों के बाद दिखाए गये काले झंडे

कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविदयालय दरभंगा मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश की अधिकार सम्मेलन सभा के दौरान अनुबंध पर काम करने वाले शिक्षकों ने समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर नारेबाजी की और हाथ में पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान एक शिक्षक ने हाथ में चप्पल लेकर विरोध जताया। करीब पचास आक्रोशित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
हालांकि दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने चप्पल दिखाने जैसी किसी भी घटना से साफ इंकार किया है। गौरतल है कि शिक्षकों के प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपना आपा खो बैठे और नियोजित शिक्षकों को फटकार लगाई। बताते चलें कि मुख्यमंत्री बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए बीते 19 सितंबर से सभी जिलों की अधिकार यात्रा पर निकले हैं और जन समर्थन जुटाने के लिए सभायें कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications