नीतीश कुमार के काफिले पर हमला, पुलिस ने की फायरिंग

आपको बता दें कि इससे पहले आज सुबह ही कॉन्ट्रैक्ट टीचरों ने बेगूसराय में नीतीश के काफिले को काले झंडे दिखाए और उसके बाद सभा स्थल पर पहुंचकर भी विरोध जताया। टीवी चैनलों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने मंच की ओर अंडे और कुर्सियां फेंकीं। इतना ही नहीं नीतीश कुमार को शिक्षकों ने जूता भी दिखाया था। स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण नाराज लोगों ने नीतीश कुमार के काफिले को रोकने की कोशिश की। लोगों के विरोध को दबाने के लिए नीतीश के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। उसके बाद भीड़ और उग्र हो गई।
चैनलों पर दिखाये गये वीडियो की मानें तो नीतीश कुमार की गाड़ी और काफीले में शामिल अन्य गाडि़यों पर भी जमकर पथराव किया गया। लोगों ने चार गाडि़यों को फूंक दिया। इन गाडि़यों में बिहार के डीजीपी की गाड़ी भी बतायी जा रही है। खबरों के मुताबिक, भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की है। इस फायरिंग के बाद से मची भगदड़ में कुछ लोगों को मामूली चोट आने की संभावना बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications