झारखंड के देवघर में भगदड़, 12 की मौत

Police Force
देवघर। झारखंड के देवघर जिले में एक सत्‍संग आश्रम में सोमवार को भगदड़ मच गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 8 महिलाएं व 1 पुरुष थे। ठाकुर अनुकूलचंद का 125वां जन्‍मदिवस मनाया जा रहा था, जिसमें 2 लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इस घटना में 100 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं।

लेकिन झारखंड के डीजीपी जीएस रथ ने कहा कि मरने वालों की संख्या चार है जिसमें एक गुजरात का, एक ओडिशा और दो झारखंड के है। मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं। घायलों का इलाज हो रहा है। अभी गलती किस की है इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी है। अभी प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की देखरेख है।

वहीं इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गयी है, भाजपा का कहना है कि लोग एक दम से नहीं बढ़ गये। मामला लापरवाही का है, इसलिए जिला प्रशासन को बक्शना नहीं चाहिए। उसने सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम नहीं किये थे जिसके कारण यह भयानक हादसा हुआ है।

जिला प्रशासन ने मान लिया है कि मरने वालों की संख्या 9 है,जिसमें 8 पुरूष और 1 महिला शामिल है। आपको बता दें कि ठाकुर अनुकूलचंद के लाखों की संख्या में श्रद्धालु हैं। लोग उन्हें रामकृष्ण परमहंस के रूप में पूजते हैं। उनका जन्मोत्सव 14 सितंबर से मनाया जा रहा था। आज सुबह 5 बजे आरती होने के समय अचानक से लोगों की संख्या बढ़ गयी जिसके चलते भगदड़ मची और 9 लोग मौत के शिकार हो गये। प्रशासन के मुताबिक करीब दो लाख लोग आश्रम में थे जबकि आश्रम की क्षमता पच्चीस हजार लोगों की है।


मरनेवालों की संख्या 12 और घायलों की संख्या 50 तक पहुंची।

ताज़ा अपडेट के लिये बने रहें वनइंडिया के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+