'बेशर्म मनमोहन सिंह जनता को क्या समझेंगे'
शिवसेना प्रमुख ने यह बात अपने मुखपत्र संपादकीय सामना में कही है। ठाकरे ने यह भी कहा है कि सबसे हंसने और मजाक वाली बात तो मनमोहन सिंह ने जनता के सामने कही। वो असहायों की तरह कह रहे थे कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते हैं।
ठाकरे ने कहा है कि जो कुछ भी देश में हो रहा है वो सब मनमोहन सिंह की गलत नीतियों के कारण है। यूपीए जनता का खून चूस रही है। इससे पहले भी ठाकरे ने कहा था कि डीजल के बढ़े दाम आतंकी हमले जैसे हैं और सोनिया-मनमोहन दोनों कसाब से कम नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले बाल ठाकरे के पोते आदित्य ठाकरे ने भी कुछ इसी तरह की भाषा का प्रयोग किया था। 22 साल के आदित्य ठाकरे ने कहा था कि कांग्रेस को सुनायी देना और दिखायी देना बिल्कुल बंद हो गया है वो भूल गयी है कि कान के नीचे जब थप्पड़ पड़ता है तो उसकी आवाज कैसे होती है? लगता है किसी दिन ट्रेलर देना होगा। आपको बता दें कि शिवसना एफडीआई और डीजल प्राईस के बढ़े हुए दामों का विरोध कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications