ठाकरे की ललकार पर नीतीश जायेंगे मोदी धाम

नई दिल्ली। अभी तक तो लोग एक -दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे थे लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से लेकिन अब तो विरोध खुल कर सामने आ गया है। हम बात कर रहे हैं गुजरात केसीएम नरेन्द्र मोदी औऱ बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बारे में। जेडीयू ने खुलकर अपना विरोध जता दिया है तभी तो गुजरात के चुनाव में नीतीश कुमार अपनी पार्टी का प्रचार करने जा रहे हैं।

जनता दल-यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी और जद-यू का गठबंधन केवल बिहार, झारखंड, राजस्थान और कर्नाटक में है, लेकिन गुजरात में दोनों पार्टियों में कोई चुनावी तालमेल नहीं होगा। हालांकि यूपी चुनाव में भी जेडीयू ने भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं किया था और नीतीश कुमार ने यूपी में भी अपनी पार्टी का चुनाव प्रचार किया था।

लेकिन मामला नीतीश कुमार के गुजरात दौरे पर गर्मा गया है। साल 2010 में बिहार चुनाव के दौरान नीतीश कुमार ने बिहार आने से मोदी को रोका था और धमकी दी थी कि अगर मोदी प्रचार के लिए बिहार आये तो भाजपा से जेडीयू गठबंधन तोड़ देगा लेकिन अब बारी मोदी की है।चूंकि अब जेडीयू ने गठबंधन ना करने की बात कह दी है इससे मोदी चाहकर भी नीतीश को गुजरात आने से रोक नहीं पायेंगे।

वैसे टीवी पर चल रही परिचर्चा में कहा जा रहा है कि नीतीश शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की ललकार पर गुजरात जा रहे हैं। गौरतलब है कि बाल ठाकरे ने नीतीश कुमार को मोदी से डरने वाला व्यक्ति कहा था और कहा था कि नीतीश कुमार मुस्लिमों से झूठ बोलकर उनके रहनुमा बने हुए हैं। उनके मन में कुछ और दिल में कुछ होता है वो एक मनहूस राजनीतिज्ञ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+