सिरसा में बना 'लारजेस्ट फिंगर पेंटिंग' का रिकार्ड

Sirsa makes World record in Finger Painting
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा में महापरोपकार दिवस(गुरुगद्दीनशीनी दिवस) धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों डेरा प्रेमियों ने विश्व की सबसे बड़ी पेंटिंग बनाकर धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया इसके साथ ही एक साथ हजारों लोगों ने हाथ धोकर स्वच्छता का संदेश दिया। रूहानी सत्संग के दौरान संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने मानवता की तन, मन, धन से सेवा करने वाले सेवादारों के साथ साथ शहीद सैनिकों के परिवारों, स्वतंत्रता सेनानियों के साथ साथ प्रथम अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के पिता तथा पर्वतारोही ममता सौदा सहित समाज के कर्मठ योद्धाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने शुद्ध सोने, चांदी व कांस्य मैडल व स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

5025 लोगों ने बनाई 78 मीटर लंबी 50 मीटर चौड़ी पेंटिंग

महापरोपकार दिवस के उपलक्ष्य में सैंट एसएमजी खेल परिसर में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने दो अनोखे रिकार्ड बनाए। पहले रिकार्ड 'लारजेस्ट फिंगर पेंटिंग' में अलग अलग धर्म व जातियों के 5025 लोगों ने हाथों की उंगलियों से 78 मीटर लंबी और 50 मीटर चौड़ी पेंटिंग बनाई। इस पेंटिंग में हिंदू, मुस्लिम, सिख व इसाई धर्म के प्रतीक चिन्हों सहित चार हाथों की उंगलियां दिखलाई गई।

पेंटिंग पर इंग्लिश में लिखा है 'हेंडस फरोम डिफरेंट रिलिजंस यर्न, गॉड इज वन, वी आर वन' यानि चाहे हम अलग अलग धर्मों के है, चाहे हमारे हाथ अलग अलग है परंतु ईश्वर एक है, हम सब एक है। इसके पश्चात खेल परिसर स्टेडियम में ही 'मोस्ट पीपल सेनिटाइजिंग हैंड' के तहत 7777 लोगों ने लिक्विंड सेनिटर हैंडवॉश से एक साथ हाथ धोकर विश्व को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ साथ अपने शरीर की भी पूरी सफाई रखने का संदेश दिया। स्वच्छता का यह महासंदेश एक मिनट तक दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+