सावधान! बॉडीगार्ड ले सकता है आपकी जान

हरियाणा सरकार ने इस पान मसाले की जांच करायी तो पता चला कि इसमें तंबाकू मिलाकर बेचा जा रहा है। चूंकि राज्य में गुटखे पर प्रतिबंध लगा हुआ है, इसलिये कंपनी ने साधारण पान मसाले में गुटखा मिलाकर बेचना शुरू कर दिया।
बाजार से लिये गए नमूनों की टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त कर ली गई है तथा 'बॉडीगार्ड' नाम के पान मसाले को खाने के लिए असुरक्षित पाया गया है। इस गुटके में तम्बाकू पाया गया है और हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त, 2012 से तम्बाकू या निकोटीन वाले गुटके एवं पान मसाले, चाहे वे किसी भी नाम से बाजार में उपलब्ध हैं, के निर्माण, भण्डारण, बिक्री एवं वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य एवं औषध प्रशासन के अधिकारियों द्वारा गत दिवस चलाये गये एक अभियान के दौरान सैक्टर-29 में लेजर वेली पार्क के निकट किंगडम ऑफ ड्रीम्स के बाहर बैठे एक पान विके्रता से बॉडीगार्ड गुटके के नमूने लिये थे।
शिशुओं के लिये घातक ननप्रो ब्रांड दूध
शनिवार देर शाम हरियाणा के खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग की एक टीम ने गुड़गांव के सैक्टर-29 की रिलायंस फ्रेश रिटेल शॉप में छापा मारा, जिसमे 'ननप्रो' ब्रांड के शिशु दुग्ध विकल्प के नमूने भी लिये गये। टेस्ट रिपोर्ट आ गई है और इसे मिसब्रांडेड घोषित किया गया है।
इसी प्रकार, एक टीम द्वारा लिये गये 'चमन बहार' के नमूनों को भी मिसब्रांडिड पाया गया है। चमन बहार के ये नूमने 32 माइल स्टोन के बाहर बैठे एक पान विक्रेता से लिये गये थे। विभाग ने दोषी दुकानदारों के विरूद्घ कार्यवाही शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मिसब्रांडिड खाद्य पदार्थों की बिक्री करने पर दो लाख रुपये और असुरक्षित खाद्य सामग्री बेचने पर पांच लाख रुपये के जुर्माने तथा तीन वर्ष के कारावास का प्रावधान है। अगस्त 2012 से लेकर अब तक 35 नमूने लिये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications