सिक्किम में बाढ़ और भूस्खलन से 24 की मौत

सिक्किम। उत्‍तरी सिक्किम के दूर के इलाकों में आई बाढ़ और भूस्‍खलन से कम से कम 24 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं आधा दर्जन से भी ज्‍यादा लोग अभी लापता बताये जा रहे हैं। मरने वाले 24 लोगों में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मी शामिल हैं। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मरने वालों में आईटीबीपी के चार जवान, उनके दो परिजन और बीआरओ के 12 कनिष्‍ठ अधिकारी शामिल हैं।

इनके अलावा मरने वालों में मजदूर हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो भूस्‍खलन 19 सितंबर से ही हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश इसकी वजह है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में चुंगथांग और मंगन इलाके के बीच मुख्य सड़क लगभग नौ भूस्खलनों की वजह से बंद हो गयी है।

सेना और भारतीय वायुसेना कर्मियों ने जोर-शोर से बचाव अभियान शुरू कर दिया है। सरकार ने बाढ़ और तबाही को देखते हुए हाई अलर्ट कर दिया है। आज सुबह मंगन शहर से एक किलोमीटर की दूरी पर एक और भूस्खलन होने की खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+