जायसवाल के काफिले पर फेंके गए जूते-चप्पल

कानपुर। खुदरा बाजार में एफडीआई का विरोध कर रहे कुछ व्‍यापारियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के काफिले को रोककर विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया। जब उनका काफिला नहीं रूका तब व्‍यापारियों ने जमकर नारेबाजी की, और उनमें से कुछ गुस्‍साए लोगों ने उनके काफिले के ऊपर जूते-चप्‍पल उछाल दिए। हालांकि यह जूता-चप्‍पल उनको या उनके किसी सहयोगी को नहीं लगा।

जायसवाल अपने किसी परिचीत के अंतिम संस्‍कार में शामिल होने के लिए उस समय कानपुर के भौरव घाट जा रहे थे। जब वहां से उनका काफिला लौट रहा था, तो रिटेल में एफडीआई का विरोध कर रहे कुछ व्‍यापारियों ने उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया। उनके नहीं रूकने पर काफिले की तरफ चप्‍पल चलाकर मारा गया। व्‍यापारियों को अनदेखा करके जायसवाल का काफिला चला गया।

बाद में जायसवाल के पीछे चल रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और व्‍यापारियों में जमकर झड़प भी हुई। व्‍यापारियों ने सरकार, एफडीआई और गाड़ी ने रोके जाने के कारण जायसवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+