तस्‍वीरों में देखें- किस हद तक कामयाब रहा "भारत बंद"

डीजल कीमतों में बढ़ोतरी, एफडीआई की अनुमति और सब्सिडी युक्त घरेलू एलपीजी की संख्या सीमित करने के फैसलों के विरोध में विभिन्‍न पार्टियों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर दिखना शुरू हो गया है। देश के कई हिस्‍सों में ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। विपक्ष के कई नामी नेता गिरफ्तार किये जा चुके है और फर्राटा भरती सड़कें शांत हैं। तस्‍वीरों में देखें 'भारत बंद' का व्‍यापक असर-

इलाहाबाद में रेल रोकते सपा कार्यकर्ता

इलाहाबाद में रेल रोकते सपा कार्यकर्ता

यूपी में भारत बंद का असर दिखा। एफडीआई की अनुमति और सब्सिडी युक्त घरेलू एलपीजी की संख्या सीमित करने के फैसलों के विरोध में वालमार्ट वापस लो का स्‍लोगन के साथ इलाहाबाद में ट्रेन रोकते सपा कार्यकर्ता।

सपा कार्यकर्ताओं का रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं का रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन

एफडीआई की अनुमति और सब्सिडी युक्त घरेलू एलपीजी की संख्या सीमित करने के फैसलों के विरोध में इलाहाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के दौरान रेलवे ट्रैक जाम किया।

घरेलू सामानों के साथ सड़क पर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

घरेलू सामानों के साथ सड़क पर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

यूपी के मुरादाबाद में एफडीआई की अनुमति और सब्सिडी युक्त घरेलू एलपीजी की संख्या सीमित करने के फैसलों के विरोध में भारत बंद के दौरान महिलाओं ने चून्‍हा चौकी के साथ सड़क पर प्रदर्शन करते हुए।

 फरीदाबाद में आईएनएलडी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

फरीदाबाद में आईएनएलडी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

हरीयाणा के फरीदाबाद में आईएनएलडी कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के दौरान ट्रेन रोक का विरोध प्रदर्शन करते हुए।

वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

एफडीआई की अनुमति और सब्सिडी युक्त घरेलू एलपीजी की संख्या सीमित करने के फैसलों के विरोध में वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने मुझे भी जीने दो का स्‍लोगन लिखकर विरोध करते हुए।

भुवनेश्‍वर में ट्रेन रोकते लेफ्ट के कार्यकर्ता

भुवनेश्‍वर में ट्रेन रोकते लेफ्ट के कार्यकर्ता

भाजपा की तरफ से बुलाए गये भारत बंद के दौरान भुवनेश्‍वर में ट्रेन रोकते लेफ्ट के कार्यकर्ता।

शांत पड़ा भुवनेश्‍वर रेलवे स्‍टेशन

शांत पड़ा भुवनेश्‍वर रेलवे स्‍टेशन

भारत बंद का व्‍यापक असर रेलवे पर पड़ा। कई ट्रेनो को रद्द कर दिया गया तो कईयों को रास्‍ते में प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया। भारत बंद के दौरान शांत भुवनेश्‍वर रेलवे स्‍टेशन।

पुलिस ने किया बल प्रयोग

पुलिस ने किया बल प्रयोग

एफडीआई की अनुमति और सब्सिडी युक्त घरेलू एलपीजी की संख्या सीमित करने के फैसलों के विरोध में भाजपा की तरफ से बुलाये गये भारत बंद के दौरान अजमेर में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर बस में ले जाती पुलिस।

 कोलकाता की शांत पड़ी गलियां

कोलकाता की शांत पड़ी गलियां

भारत बंद के दौरान पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की शांत पड़ी गलियां। पश्चिम बंगाल में भारत बंद का व्‍यापक असर देखने को मिला है।

सुनसान कोलकाता का हावड़ा ब्रिज

सुनसान कोलकाता का हावड़ा ब्रिज

भारत बंद के दौरान सुनसान कोलकाता का हावड़ा ब्रिज। पश्चिम बंगाल में भारत बंद का व्‍यापक असर देखने को मिला है।

गुवाहटी की खाली पड़ी सड़कें

गुवाहटी की खाली पड़ी सड़कें

असम में भी भाजपा के भारत बंद का असर देखने को मिला है। हर समय गाडि़यों से भरी रहने वाली गुवाहटी की खाली पड़ी सड़कें। भारत बंद के दौरान कई दफ्तरों में छुट्टी थी। स्‍कूलों को बंद करने का ऐलान राज्‍य प्रशासन ने पहले ही कर दिया था।

इलाहाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक जाम किया

इलाहाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक जाम किया

एफडीआई की अनुमति और सब्सिडी युक्त घरेलू एलपीजी की संख्या सीमित करने के फैसलों के विरोध में इलाहाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के दौरान रेलवे ट्रैक जाम किया।

श्रीनगर में यूपीए सरकार की शवयात्रा निकालते हए भाजपा के कार्यकर्ता

श्रीनगर में यूपीए सरकार की शवयात्रा निकालते हए भाजपा के कार्यकर्ता

एफडीआई की अनुमति और सब्सिडी युक्त घरेलू एलपीजी की संख्या सीमित करने के फैसलों के विरोध में श्रीनगर में यूपीए सरकार की शवयात्रा निकालते हए भाजपा के कार्यकर्ता।

 भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने साइकिल रैली निकाली

भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने साइकिल रैली निकाली

बिहार की राजधानी पटना में भारत बंद के दौरान भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने साइकिल रैली निकाली। इस रैली के दौरान उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। भारत बंद के दौरान भाजपा के कई बड़े नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी है।

खाली पड़ा हावड़ा रेलवे स्‍टेशन

खाली पड़ा हावड़ा रेलवे स्‍टेशन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी भाजपा के भारत बंद का असर देखने को मिला। खाली पड़़ा हावड़ा रेलवे स्‍टेशन।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कराया बंद

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कराया बंद

एफडीआई की अनुमति और सब्सिडी युक्त घरेलू एलपीजी की संख्या सीमित करने के फैसलों के विरोध भाजपा की तरफ से बुलाये गये भारत बंद आंदोलन में शिव सेना ने भी हिस्‍सा लिया। पंजाब के अमृतसर में दुकान बंद कराते शिवसेना कार्यकर्ता।

सूनी पड़ी गलियों के सड़कों पर क्रिकेट खेलते लड़के

सूनी पड़ी गलियों के सड़कों पर क्रिकेट खेलते लड़के

भारत बंद के दौरान अगरतला की सूनी पड़ी गलियों के सड़कों पर क्रिकेट खेलते लड़के।

बन्‍द का समर्थन

बन्‍द का समर्थन

जिला सिरसा में भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के समर्थकों ने बन्‍द का समर्थन किया।

ट्रेनें भी रोकी गयी

ट्रेनें भी रोकी गयी

बन्‍द के दौरान प्रदर्शन में ट्रेनें भी रोकी गयी। जिसके कारण आम जनता को खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+