कसाब ने प्रणव से कहा, मुझे फांसी मत दो

Kasab sends mercy petition to the President
मुंबई। 26/11 मुंबई हमले का मुख्‍य आरोपी पाक आतंकी अजमल आमिर कसाब ने राष्‍ट्रपति से दया की मांग की है। कसाब ने मुंबई के ऑर्थर रोड के जेलर के जरिए राष्‍ट्रति प्रणव मुखर्जी के पास अपनी दया याचिका भेजी है। मुंबई की विशेष अदालत ने सन 2010 में कसाब के खिलाफ फांसी की सजा सुनाई थी। बाद में इस सजा को मुंबई हाईकोर्ट ने बरकरार रखा था। कसाब की दलीलों को कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा था कि उसका जुर्म माफी के लायक नहीं है।

अब कसाब की दया याचिका पर राष्‍ट्रपति के फैसले का इंतजार है। अभी कुछ दिन पहले गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा था कि अगर कसाब दया याचिका दायर करता है, तो उसको जल्‍दी ही निपटा दिया जाएगा। इससे पहले पी चिदंबरम ने कहा था कि राष्‍ट्रपति के पास पहले से ही 39 लोगों का माफी पत्र पड़ा है। इसे देखते हुए कसाब का माफीनामा राष्‍ट्रपति के बाद काफी बाद में आएगा।

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे, और एकमात्र पाकिस्‍तानी आतंकी कसाब गिरफ्तार हुआ था। कसाब को बॉम्‍बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट द्वारा फांसी का सजा सुनाई जा चुकी है। उसको 29 नवंबर 2011 में जस्टिस आफ्ताब आलम और सीके प्रसाद की खंडपीठ ने सजा सुनाई थी। सजा सुनाते हुए कोर्ट ने कहा था कि कसाब को मृत्‍युदंड देने के अलावा कोई और विकल्‍प नहीं है।

सजा पर कसाब की दलील थी कि उम्र देखते हुए फांसी की सजा न दी जाए। इसपर कोर्ट ने कहा था कि कसाब ने भारत की संप्रभुता को चुनौती दी है, भारत के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया है, उसके जुर्म को देखते हुए उसको फांसी की सजा ही दी जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+