कोयला घोटाले से ध्यान हटाने के लिए एफडीआई: भाजपा

भाजपा के वरिष्ठ नेता और संसद की लोकलेखा समिति के अध्यक्ष डा. मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जो कोयला कारनामा हुआ है उससे ध्यान हटने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि इस सरकार में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं। कोयला आवंटन घोटाले, विदेशी पूंजी निवेश एवं डीजल मूल्य वृद्धि जैसे मुद्दों से नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की यह जंग जारी रहेगी और यह तब तक चलती रहेगी जब तक कोयला घोटाले में फंसे मंत्रियों एवं अधिकारियों को दण्डित नहीं किया जाता।
जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार को विवश करेगी कि वह एफडीआई के फैसले एवं डीजल मूल्य वृद्धि को सरकार वापस ले। एफडीआई का विरोध करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि खुदरा व्यापार में विदेशी पूंजी निवेश को मंजूरी देकर केन्द्र सरकार ने छोटे किसानों को बडी मुश्किल में डाल दिया है।
उन्होंने कहा कि किसानों का अहित तो किया ही है साथ ही तथा देश के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। केन्द्र के इस कदम की निन्दा करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि देश की अर्थ नीति को नष्ट करने का यह बहुत ही निचले दर्जे का प्रयास है। उन्होंने कहा कि बहुराष्ट्रीय क पनियों के प्रवेश से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों का होगा क्योंकि विदेशी क पनियां 80 प्रतिशत से ज्यादा व्यवसाय अनाज का करती हैं। ऐसे में देश में किसानों की स्थिति क्या होगी, इसका अन्दाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस हालत में किसान खेती छोडऩे को मजबूर होगा।












Click it and Unblock the Notifications