गाजियाबाद हिंसा के बाद दो पुलिस अधिकारी निलंबित

इस संबंध में गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने कहा है कि हिंसा में मारे गये लोगों के मामले में इन अधिकारियों के निलंबन के अतिरिक्त डिविजनल आयुक्त की ओर से भी इस मामले की जांच की जाएगी। एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर को घटना के सम्बन्ध में कोई सूचना न दे पाने के कारण निलंबित किया गया है।
मैसूरी में शुक्रवार रात हुई हिंसा में पुलिस स्टेशन में आग लगा दी गयी थी। जिसमें ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस की गोली से छह लोगों की मौत हो गयी थी। जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस स्टेशन के प्रभारी पी.के. सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा सर्किल अधिकारी सरदार अजय कुमार और डिविजनल मजिस्ट्रेट केशव कुमार के स्थानांतरण की अनुशंसा उत्तर प्रदेश सरकार से की गई है।












Click it and Unblock the Notifications