FDI के चलते विदेशी मीडिया में हीरो बने मनमोहन
लेकिन पीएम मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को जैसे ही एफडीआई को मंजूरी दी अमेरिकन मीडिया भारत और प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ करने लगा। उसने कहा कि भारत का यह कदम सराहनीय है। भारत को इसके द्वारा बढ़िया आर्थिक मदद होगी। भारत बहुत बढ़िया और बड़ा बाजार है जिसके कारण उसकी प्रगति जल्दी और ज्यादा होगी।
ताज्जुब की बात है कि कल तक जो पीएम अमेरिकन मीडिया की नजर में लूजर था आज वो बुद्दिमान और दूरदर्शी हो गया। खैर विदेशी चाहे जो कहें भारत में पीएम साहब के लिए डगर आसान नहीं है। विपक्ष तो विपक्ष है लेकिन यूपीए के सहयोगी दल सपा, टीएमसी और बसपा सभी ने एफडीआई के फैसले वो वापस लेने की बात कही है और ऐसा ना करने पर समर्थन वापस लेने की बात कही है।
गौरतलब है कि विदेशी निवेश पर कैबिनेट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला करते हुए रीटेल में एफडीआई को मंजूरी दे दी । यह मंजूरी 51 प्रतिशत की है। सरकार ने 5 सार्वजनिक कंपनियों हिंदुस्तान कॉपर, नाल्को, ऑयल इंडिया लिमिटेड के विनिवेश को हरी झंडी दे दी है।













Click it and Unblock the Notifications