ममता के चलते मनमोहन कम करेंगे डीजल के दाम!
एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी ने चिल्ला-चिल्ला कर चेताने की कोशिश की है कि वो सरकार के इस तुगलगी आदेश के साथ नहीं है। ममता शनिवार को बढ़े दामों के खिलाफ एक रैली भी निकालने वाली है।
ममता बैनर्जी ने इससे पहले भी सरकार को आड़े हाथों लिया था जब सरकार ने पैट्रोल के दाम बढ़ाये थे और तो और उन्होंने अपने सबसे करीबी पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी की भी कुर्सी छीन ली थी सिर्फ इस बात पर कि रेलवे मंत्री ने रेल बजट में रेल किराया बढ़ाया था। वो ममता ही थी जिनके चलते स्लीपर क्लास का बढ़ा किराया वापस ले लिया गया था।
एक बार फिर से ममता बैनर्जी गुस्सायी हैं, देखते हैं इस बार यूपीए सरकार क्या कदम उठाती है। फिलहाल सरकार दाम वापस लेने के पक्ष में नहीं है।
गौरतलब है कि गुरूवार रात को पीएम मनमोहन सिंह और उनकी कैबिनेट ने बड़ा फैसला किया है। डीजल 5 रूपये प्रति लीटर महंगा हो गया है और रसोई गैस अब मात्र 6 सिलेंडर ही सस्ते दाम पर मिलेंगे। सातवें सिलेंडर के लिए बाजार भाव देना पड़ेगा।













Click it and Unblock the Notifications