निकम्मी और क्रूर सरकार दाम वापस लो

Diesel
नई दिल्ली। जैसे ही मनमोहन सरकार ने फैसला सुनाया की डीजल के दाम बढ़ गये हैं। विपक्ष के तेवर एकदम से तीखे हो गये। इस बार तो सहयोगीगण भी सरकार के साथ खड़े होते दिखायी नहीं दे रहे हैं।

फैसले के तुरंत बाद भाजपा ने प्रेस वार्ता करके कहा कि यूपीए सरकार अब तक की सबसे बड़ी निकम्मी और क्रूर सरकार है उसे ना तो आम आदमी का दर्द दिखायी देता है और ना ही आंसू। सरकार को हर हालत में फैसला वापस लेना पड़ेगा।

तो वहीं सहयोगी दल तृणमूल कांग्रेस ने भी भृकुटियां टेढ़ी कर ली है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि जो हुआ है अच्छा नहीं हुआ है, इस बारे में हमसे सलाह-मशवरा नहीं किया गया है। हम इस फैसले के साथ नहीं है। सरकार को तुरंत फैसला वापस लेना होगा।

तो वहीं सपा ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो डीजल के दाम नहीं बढ़ने देगी। अगर सरकार दाम बढ़ाती है तो यह उसके लिए अच्छा नहीं होगा। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने कहा था सांप्रदायिकता के विरोध में दिया था। इस देश में सबसे बुरी हालत किसानों और मुसलमानों की है। अगर देश में डीजल के दाम बढ़े तो किसानों की परेशानी बढ़ जाएगी, जो वो नहीं होने देंगे।

अब सरकार ने तो दाम बढ़ा दिये हैं और उन्हें लागू भी कर दिया है देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष के शोर और सहयोगियों के नाराजगी के आगे सरकार झुकती है कि नहीं। गौरतलब है कि डीजल 5 रूपये प्रति लीटर महंगा हो गया है और रसोई गैस अब मात्र 6 सिलेंडर ही सस्ते दाम पर मिलेंगे। सातवें सिलेंडर के लिए बाजार भाव देना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+