पंचायत का फरमान, अब मोबाइल न रख सकेंगे युवा

युवाओं ने पंचायत के फैसले का विरोध किया है। उनका कहना है कि हम पंचायत के ऐसे फैसले को नहीं मानते हैं। गौरतलब है कि पंचायत प्रेम विवाह और अन्तरर्जातीय विवाहों का विरोध करती है। पंचायत के अनुसार मोबाइल से युवाओ के बीच जल्दी संपर्क बढ़ता है। इस फैसले का पूरे देश में विरोध किया जा रहा है। युवाओं ने प्रशासन द्वारा पंचायतों पर कोई कानूनी कार्यवाही न किये जाने से नाराजगी भी व्यक्त की है।
यह खाप पंचायतें समय-समय पर फरमान जारी करती रहती हैं। इसके पहले इन पंचायतों ने समान गोत्र विवाह का भी विरोध किया था। समान गोत्र में विवाह करने पर कई जोड़ों को जान से मार भी दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications