आन्दोलनकारी फिर जल में कूदे, पुलिस ने किया बलप्रयोग

कल सुबह पुलिस ने बल प्रयोग कर आन्दोलनकारियों को जल के बाहर निकाला और आन्दोलन स्थल पर धारा 144 लागू कर दी, लेकिन आज फिर मौका पाते ही आन्दोलनकारियों ने जल में जाकर आन्दोलन जारी रखने की कोशिश की जिससे प्रशासन को एक बार फिर बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को जल से खींचकर बाहर निकाला और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कानून व्यवस्था चुस्त कर दी है।
कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पुलिस कर्मियों ने टीवी चैनलों का लाइव प्रसारण रोंकने के लिए केबिल भी काट दिये हैं। आन्दोलन कारियों की मांग है कि इन्दिरा बांध का जलस्तर 260 मीटर कर दिया जाये क्योंकि जलस्तर दो मीटर बढ़ा देने से आसपास के गांवों के डूबने का खतरा बढ़ गया है। सरकार इसका जलस्तर और भी बढ़ाना चाहती है।
सरकार ने इस संबन्ध में कोई भी समझौता करने से मना कर दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमने मानवता के आधार पर खंडवा में जलस्तर कम करने की आन्दोलन कारियों की बात मान ली है, लेकिन बिजली की जरूरतों को देखते हुए हम यहां कोई समझौता नहीं कर सकते। राज्य पहले से ही बिजली की समस्या का सामना कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications