नरेन्द्र मोदी की रथ यात्रा पर आतंकी हमले की साजिश

उल्लेखनीय है कि इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव जितने के लिये नरेन्द्र मोदी आज से रथ यात्रा शुरु कर रहे हैं। युवाओं को लुभाने के लिये मोदी की रथ यात्रा मेहसाणा जिले के बहचराजी से शुरु होगी। मोदी की इस रथयात्रा को नाम तो स्वामी विवेकानंद युवा विकास यात्रा का दिया गया है, लेकिन इरादे चुनावी हैं। मोदी की ये यात्रा मेहसाणा जिले के बहुचराजी से शुरू होगी और 11 अक्टूबर तक चलेगी। बातते चलें कि बहुचराजी एक धार्मिक जगह है, जिसके करीब ही मारुति का नया प्लांट बनने जा रहा है।
वहीं आईबी के इस अलर्ट के बाद से पूरे राज्य को हाई अलर्ट कर दिया गया है और सीमाओं पर चेकिंग की जा रही है। पुलिस को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को फौरन हिरासत में लेने के आदेश भी दे दिये गये हैं। मालूम हो कि इससे पहले भी आतंकी संगठनों ने मोदी को अपना निशाना बनाया है और उनके रैलियों में धमाके के साजिश रची है मगर आईबी की सर्तकता के चलते वो अपने नाकाम मंसूबो में कामयाब नहीं हो सके हैं।












Click it and Unblock the Notifications