सपा के गरियाने के बाद भी आज से राहुल अमेठी में
बावजूद इसके राहुल गांधी आज से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। राहुल का दौरा दो दिन का है। बताया जा रहा है कि भौतिक सुखों की कमी झेल रहा अमेठी अपने सांसद से नाराज है। इसलिए राहुल गांधी अमेठी आ रहे हैं। आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनावों में बुरी तरह से पटखनी खाने के बाद राहुल आज पहली बार अमेठी जा रहे हैं।
आपको बता दें कि राहुल बनाम अखिलेश की जंग राहुल गांधी बुरी तरह हार गये हैं। इस के बावजूद राहुल गांधी आज से यूपी में दिखायी देंगे। लेकिन इस बार उनकी सेना में थोड़ा परिवर्तन हैं। इस बार उनके अगल-बगल वो लोग दिखायी नहीं देंगे जो चुनावी अभियान में उनके साथ थे।
अमेठी पहुंचने के बाद आज सबसे पहले राहुल गांधी कांग्रेस की जिला समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। उसके बाद राहुल यूको बैंक की एक ब्रांच का उदघाटन करेंगे। उसके बाद अपने से नाराज लोगों को मनाने में जुट जायेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि अपने हार से आहत राहुल गांधी एक घायल शेर की तरह लड़कर फिर से अपने से रूठे लोगों को मना पाते हैं कि नहीं।













Click it and Unblock the Notifications