आरूषि मर्डर केस: गवाह ने दरवाजे पर देखे थे खून के धब्‍बे

aarushi murder case
नई दिल्‍ली। आरूषि मर्डर केस में राजेश तलवार के सहयोगी और सीबीआई के गवाह ने कोर्ट में सोमवार को गवाही देते हुए कहा कि उन्‍होंने एल-32 अपार्टमेंट के छत के दरवाजे पर खून का धब्‍बा देखा था। उन्‍होंने बताया कि उस समय छत का दवराजा बंद था। ये उस दिन की बात है जिस दिन आरूषि की हत्‍या हुई थी।

सीबीआई के नये गवाह के रूप में डेंटिस्‍ट राजीव कुमार वार्ष्‍णेय ने सोमवार को सीबीआई कोर्ट में गवाही दी। आरूषि का शव नोयडा स्थि‍त फ्लैट में 16 मई 2008 को पाया गया था, जबकि घरेलू नौकर हेमराज का शव अगले दिन घर की छत पर पाया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले आरूषि-हेमराज हत्‍याकांड में सीबीआई की अदालत में तलवार दंपति के एक पड़ोसी ने कहा था कि उन्‍होंने उनके छत का दरवाजा कभी बंद नहीं देखा था।

जिस दिन आरूषि की हत्‍या का पता चला, उस दिन उनका कार चालक दो बार उनके पास छत की चाबी मांगने आया, और कहां कि तलवार दंपति के घर की चाबी नहीं मिल रही है। तलवार के पड़ोसी पुनीश राय टंडन ने कहा था कि पहले कभी तलवार के घर के छत का दरवाजा बंद नहीं देखा था। जिस दिन आरूषि की हत्‍या हुई उस दिन दरवाजा बंद था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+