'अनपढ़ मुस्लिम ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं'

मुख्यमंत्री से सवाल किया गया था कि कोकराझार जिले में 19 प्रतिशत मुसलमान और पांच प्रतिशत हिंदू बढ़े हैं, डुबरी में 29 प्रतिशत मुसलमान और पांच प्रतिशत हिंदू बढ़े, बांगलगांव में 31 प्रतिशत मुसलमान और 2 प्रतिशत हिंदू बढ़े हैं आखिर इसके पीछे कारण क्या हैं? जिस पर गोगोई ने यह विवादास्पद बयान दिया है।
गोगोई ने कहा कि यह सब मुसलमानों का पढ़ा-लिखा ना होने के कारण है। उनको लगता है कि परिवार बढ़ाने से ही आमदनी होगी। उनकी माली हालत सुधरेगी लेकिन वो यह नहीं सोचते कि इसकी वजह से देश की आबादी बढ़ेगी। उनका और उनके परिवार को जीना मुश्किल होगा। गोगोई ने आगे कहा कि जिन इलाकों की यहां बात की जा रही है उस क्षेत्र के हर एक घर में करीब 10 लोगों का परिवार है। गरीबी इतनी है कि लोग पढ़ने-लिखने का सोच भी नहीं सकते हैं। यही कारण है कि वो जागरूक नहीं है और अनपढ़ होने के कारण
ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं।
गोगोई ने कहा कि उनका काम है कि वो बांग्लादेश से आए शरणार्थियों की पहचान करें उन शरणार्थियों को बांग्लादेश कैसे भेजना है, यह तय करना केंद्र सरकार का काम है, उनका नहीं। गोगोई का यह बयान कांग्रेस के लिए मुश्किल भरा हो सकता है क्योंकि इस बयान से मुस्लिम समाज कांग्रेस से नाराज हो सकता है जिसे भूनाने में भाजपा जरा भी पीछे नहीं हटेगी।












Click it and Unblock the Notifications