नहीं रहे अमूल के जनक, 90 वर्ष की उम्र में निधन

कुरियन ने भारत में श्वेत क्रांति चलाई थी जिसके चलते भारत आज पूरी दुनिया क सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन पाया है।पद्मभूषण, पद्मविभूषण, पद्मश्री और रैमन मैग्सैसे जैसे नामचीन पुरस्कारों से सम्मानित कुरियन को लोग अमूल ब्रांड के पितामह के ही रूप में जानते हैं।
केरल में जन्मे कुरियन को गुजरात के आनन्द शहर में सहकारी डेरी विकास के एक सफल मॉडल के रूप में जाना जाता है। आज अमूल ब्रांड खासकर दूध घर-घर की जरूरत बन गया है। कुरियन को 1965 में रेमन मैगसायसाय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
लोगों ने कुरियन की मौत पर दुख जताया है और कहा है कि कुरियन जैसा कोई दूसरा कोई हो नहीं सकता है। इस समय गुजरात में दुख की लहर है। गुजरातवासियों ने कहा कि देश हमेशा कुरियन का ऋणी रहेगा। कुरियन की ही बदौलत आज दूध के मामले में विश्व स्तर पर भारत जाना जाता है। मीडिया जगत ने भी भारत मां के सपूत कुरियन की मौत पर गहरा शोक जताया है।












Click it and Unblock the Notifications