एसबीआई क्‍लर्क के इंटरव्‍यू में मिले 30 मुन्‍ना भाई

sbi
वाराणसी। भारतीय स्टेट बैंक की क्लर्क भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। परीक्षा के बाद हुए साक्षात्कार में 30 मुन्‍ना भाईयों का कारनामा सामने आया है। पिछले 27 मई को हुई परीक्षा में यह फर्जीवाड़ा बिहार में किया गया है। क्‍लर्क भर्ती परीक्षा के बाद साक्षात्कार 3 सितंबर से लेकर 8 सितंबर तक चलना है। बैंक अधिकारियों ने इस घटना की सूचना स्‍थानीय पुलिस को दी है।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस मामले की जांच होने पर एसबीआई क्‍लर्क ग्रेड परीक्षा में बड़ा खुलासा होगा। अपने बचाव के लिए बैंक अधिकारियों ने पकड़े गए मुन्‍ना भाईयों से लिखित रूप से अपराध स्‍वीकार कराकर उन्‍हें छोड़ दिया। एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक (लखनऊ जोन) के रामचंद्रन ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी, और जो दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुन्‍ना भाईयों ने फार्म में लगाए फोटों से अपने आपको मिलाने के लिए बहुत की नायाब तरीके अपनाए थे। उन्‍होंने ऐसा किया था कि किसी की भी आंखें धोखा खा जाएं। चेहरे से मिलान करने के लिए किसी ने दाढ़ी-मूंछ साफ करा ली थी, तो किसी ने अपना सिर मुंडा लिया था। जब इनके हस्‍ताक्षर का मिलान किया गया, तो पोल खुलकर सामने आ गई।

बैंक की पूरी परीक्षा वस्‍तुनिष्‍ठ सवालों पर आधारित थी, लेकिन जब उनसे परीक्षा के बारे में पूछा गया, तो किसी ने निबंध बताया तो किसी ने जीवनी। जब उनको पुलिस के हवाले करने की धमकी दी गई, तब उन्‍होंने अपना अपराध कबूला। इसके बाद पता चला कि दलालों ने उनसे डेढ़-डेढ़ लाख रूपये ले‍कर किसी दूसरे को परीक्षा में बैठवाया था। अब देखना यह है कि प्रशासनिक जांच कहा तक पहुंचती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+