मासूम को कैद कर मालकिन कराती रही यौन उत्‍पीड़न

sexual harassment
ग्‍वालियर। ग्‍वालियर की रहने वाली एक मासूम लड़की को कैद करके मालकिन उसका शारीरिक उत्‍पीड़न करा रही थी। लड़की ने मालकिन का राज खोलते हुए कहा कि वह मुझसे घर का सारा काम कराती थी, काम नहीं करने पर मेरे साथ बहुत बुरा बर्ताव करती थी। इस दौरान कई अज्ञात लोग घर पर आते थे, और मेरे साथ गलत काम करते थे।

मालकिन द्वारा मार-पीट और उत्‍पीड़न से तंग आकर वह लड़की भागने में सफल हो गई। रात को गश्‍त लगाती पुलिस को वह सड़क पर मिल गई थी। बालिका से पूछे जाने पर जब उसने सच्‍चाई बताई तो सबके रोंगटे खड़े हो गए। बालिका ने अपने पिता का नाम कालीचरण और मां का नाम लीला बताया। बालिका का पिता शिवपुरी सिगारा गांव का रहने वाला है।

उसका पिता आदिवासी तबके से ताल्‍लुक रखने वाला मजदूरी का काम करता है। एक माह पहले लड़की के पिता ने ही उसको बदनापुरा में चंद्रकला नाम की महिला के घर छोड़ दिया था। चंद्रकाला उसको बुरी तरह से मारती थी। अगर घटना पर गहनता से प्रकाश डाला जाए, तो मामले कुछ और ही लगता है। ऐसी आशंका है कि लड़की के बाप ने उसको महिला के हाथों बेच दिया था।

पुलिस ने उस लड़की को चाइल्ड लाइन ग्वालियर को सौंप दिया था। बाल कल्‍याण समिति ने लड़की की मेडिकल जांच कराने का आदेश दे दिया है। लड़की ने बताया कि इस माह उसके साथ कई लोगों ने बलात्‍कार दिया। लड़की का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद लड़की को बेचने वाले पिता और खरीदने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+