इंस्‍पेक्‍टर को गालियां देने वाले मंत्री पर केस

hayana police
चरखी दादरी। सहकारिता एवं आवास मंत्री सतपाल सांगवान पर सिटी थाना एसएचओ को धमकाने तथा गाली-गलौच करने के मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज करने से गुरेज कर रही है । पुलिस ने रात के इस मामले में मंत्री के खिलाफ डीडीआर दर्ज की है।घटना गुरुवार रात सिविल अस्पताल की है।

मंत्री के पूर्व निजी सचिव रविंद्र यादव व उसके चचेरे भाइयों पर कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया था। मंत्री भी वहीं पर पहुंच गए थे। सिटी थाना एसएचओ जब वहां पहुंचे तो मंत्री उन पर भड़क गए तथा उनको गालियां देनी शुरू कर दी। दर्ज डीडीआर नंबर 33 में लिखा है कि सांगवान ने एसएचओ को कहा कि मैं तेरी शक्‍ल नहीं देखना चाहता। तू यहां से गेटआउट हो जा। इसके अलावा मां-बहन की गालियां भी दी।

मजे की बात है कि पुलिस ने मंत्री के खिलाफ दर्ज डीडीआर में धाराएं नहीं लगाई है। डीएसपी सुरेश हुड्डा ने कहा कि इस बारे में कानूनविदों कानूनी राय ली जा रही है। कम से कम दर्जन भर धाराएं लगाई जाएगी। गुरुवार रात लगभग दस बजे सहकारिता एवं आवास मंत्री सतपाल सांगवान के पूर्व निजी सचिव रविंद्र यादव व उसके चचेरे भाई पंकज व प्रवीण पर लगभग आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया था। हमलावर चाकू, रिवाल्वर व लाठियां लिए हुए थे। इस हमले में रविंद्र, प्रवीण व पंकज घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

मंत्री सतपाल सांगवान भी सूचना मिलने पर अस्पताल में पहुंच गए। सिटी थाना एसएचओ सतपाल जब वहां पहुंचे तो मंत्री भड़क गए तथा उन्होंने एसएचओ को मां-बहन की गालियां देनी शुरू कर दी। एसएचओ ने उनको इज्जत से पेश आने की बात कही, लेकिन मंत्री उनको वहां से दफा होने की बात कही। इस पर एसएचओ ने एसपी पंकज नैन को फोन पर घटना के बारे में बताया।

एसएचओ ने यह भी कहा कि उनके साथ हुए इस बर्ताव के कारण उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है तथा वे इस हालत में काम नहीं कर सकते हैं। एसपी ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया तथा कार्रवाई करते हुए मंत्री सतपाल सांगवान के खिलाफ डीडीआर काटी है। डीएसपी सुरेश हुड्डा ने बताया कि एसपी के आदेश पर मंत्री सतपाल सांगवान के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+