एकरतफा प्यार में नाकाम प्रेमियों ने खेली खूनी होली

Murder
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सरेआम लोग कानून की धज्जियां उड़ा रहे है जिसकी बानगी दिखी शुक्रवार को स्वरूपगर इलाके में। जहां पर पगलाये दो आशिकों ने एकतरफा प्यार में अपनी कथित प्रेमिकाओं और अपने घरवालों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद दोनों ने अपने पर भी गोली चला दी जिनमें से एक की मौत हो गयी है और एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

हमने कल आपको जानकारी दे दी थी कि दिल्ली के स्वरूपनगर में खुलेआम 8 लोगों पर गोलियां चलायी गयी हैं लेकिन उस समय तक मामला साफ नहीं था। अब तस्वीर साफ हुई है जिसके बाद पूरी बात सामने आयी है। दोनों सिरफिरे आशिकों का नाम राजबीर और मनीष है जिनकी उम्र क्रमश: 33 और 23 वर्ष होगी, दोनों युवतियों उषा और ज्योति से प्रेम करते थे। राजबीर विवाहित था और 2 बच्चियों का बाप था जबकि मनीष अविवाहित था। राजबीर के घर हमेशा उसकी प्रेमिका उषा को लेकर कलह होता रहता था औऱ ज्योति के घरवाले मनीष को एक लोफऱ लड़का समझते थे इसलिए उसकी शादी को तैयार नहीं थे जबकि राजबीर के घर में अपने बड़े भाई किशन से जायदाद को लेकर भी झगड़ा चल रहा था।

जिसका बदला लेने के लिए दोनों दोस्त एक होकर पहले राजबीर के भाई किशन के घर गये और उसे गोली मारी उसके बाद ज्योति के घर गये जहां ज्योति को मारा उसके बाद राजबीर ने उषा को भी गोलियों से भून डाला। उसके बाद राजबीर और मनीष राजबीर के घर गये जहां राजबीर ने अपनी ही दो बेटियों खुशी और राशि औऱ बीवी पूजा पर गोली चलाई और उसके बाद दोनों दोस्तों ने एक-दूसरे को भी गोलियों से भून दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस पहुँची और सभी को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने राजबीर, खुशी, ऊषा और ज्योति को मृत घोषित कर दिया गया।
मनीष, पूजा, राशि और किशन का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, ज्योति का रिश्ता तय हो गया था और नवंबर में उसकी शादी होने वाली थी। मनीष को लगा कि वह ज्योति को खो देगा, इसलिए उसने ज्योति को मार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+