ओबामा ने किया 'मेड इन अमेरिका' बनाने का वादा
विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति ने दोबारा उम्मीदवार चुने जाने पर खुशी जताई औऱ कहा कि वो वादा करते हैं कि अगले चार साल में वो मेड इन अमेरिका बना कर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास कई योजनाएं हैं जिन्हें वो अपने आने वाले सालों में पूरा करना चाहेंगे। ओबामा ने कहा कि उनकी पूरी कोशिश होगी कि युवाओं के लिए औऱ बेहतर अवसर खुलें उन्हें अच्छी से अच्छी नौकरी मिले। कर्ज में कटौती हो, मिडिल क्लास के लिए जीना आसान हो और सबसे महत्वपूर्ण बात की देश की इकोनामी सुधरे जिसके लिए उन्हें दोषी ठहराया जा रहा है। उन्हें पूरा भरोसा है कि देश की कौम उन्हें पूरा सहयोग करेगी।
बराक ओबामा ने जनता से कहा कि मुझे पता है कि आपने मुझे ये कहने के लिए नहीं चुना कि आप क्या सुनना चाहते हैं, आपने मुझे चुना ताकि मैं आपसे सच कह सकूं। मैं हिंसा का धुर विरोधी हूं। इराक में जो भी कुछ हुआ उसका उन्हें बहुत दुख है लेकिन कभी कभी कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। वो वादा करते हैं कि अगले चार साल में वो देश की तस्वीर को बिल्कुल बदल देंगे। उनके फैसले कर और वित्तीय घाटे के बारे में, ऊर्जा और शिक्षा के बारे में, युद्ध और शांति के बारे में होंगे, जिसका सीधा असर हमारे और हमारे बच्चों पर पड़ेगा।













Click it and Unblock the Notifications