डेविड बेकहम के अंडरवीयर पहनेंगे बराक ओबामा

लंदन के अखबार दि सन ने इस खबर का खुलासा किया है। खबर के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाड़ी डेविड बेकहम को कुछ दिन पहले पता चला था कि जिस बॉक्सर अंडरवीयर का वो विज्ञापन करते हैं, मिशेल ओबामा उसकी फैन हैं, उन्होंने एक डिब्बे में 50 बॉक्सर अंडरवीयर डिब्बे में पैक कर व्हाइट हाउस भिजव दिये।
असल में बेकहम ने हाल ही में ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा से वॉशिंगटन में मुलाकात की थी। उसी दौरान मिशेल ने अपनी पसंद का इजहार उनके वामने किया था। तभी बेकहम ने ओबामा से वादा किया था कि वो उन्हें इसी ब्रांड के अंडरवीय भिजवायेंगे।
ओबामा ने उस मुलाकात में बेकहम के अंडरवीयर को लेकर चुटकी भी ली थी। ओबामा ने कहा था, "इस फुटबॉल खिलाड़ी की पकड़ मेरे से मजबूत हो सकती है, बेकहम जैसे लोग बहुत कम मिलते हैं, जो न केवल मैदान पर इतने मजबूत हैं, उनके खुद के अंडरवीयर की एक शृंखला बनी हुई है।" तभी बेकहम ने यह फैसला कर लिया था कि वो ओबामा को अंडरवीयर जरूर गिफ्ट करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications