समुद्र में दफन होंगे चांद विजेता नील आर्मस्ट्रांग
वाशिंगटन। चांद पर अपना पहला कदम रखने वाले अमेरिकी अंतरिक्षयात्री नील आर्मस्ट्रांग को समुद्र में दफनाया जाएगा। यह जानकारी उसके पारिवारिक प्रवक्ता रिक मिलर ने दी है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उनको कब और किस समय दफनाया जाएगा। आपको बता दे कि आर्मस्ट्रांग का निधन 25 अगस्त को हुआ था। उनकी उम्र 82 साल थी।
आर्मस्ट्रांग ने ही अपोलो 11 अंतरिक्षयान में शामिल सभी लोगों की अगुआई की थी। यह विमान 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर उतरा था। आर्मस्ट्रांग ऐसे पहले इंसान है जिन्होंने चंद्रमा पर पहला कदम रखा था। उस समय उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि इंसान का यह छोटा कदम मानव जाति के लिए बड़ी जीत है। वह और उनके सहयोगी बज एल्डरिन ने चंद्रमा पर लगभग 2:30 घंटे बिताए थे।
बिताए गये समय के दौरान उन लोगों ने परिक्षण के लिए सैंपल, फोटोग्राफ आदि लिए थे। ऐसी सूचना है कि उनके ह्दय की सर्जरी से पैदा हुई समस्या के कारण उनका निधन हो गया। गांव से जिंदगी की शुरूआत करने वाले आर्मस्ट्रांग ने अपनी अंतिम सेवा अमेरिकी नौसेना के लिए दी।












Click it and Unblock the Notifications