मैं नहीं करूंगा टीम केजरीवाल का चुनाव प्रचार: अन्ना हजारे

अभी तक केजरीवाल ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पड़ी नहीं की है। अन्ना के इस बयान से ऐसी कयास लगाई जा रही है कि केजरीवाल की तैयारी राजनीति में उतरने की चल रही है। अन्ना ने साफ किया है कि वह अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे। अन्ना ने कहा कि देश की तरक्की के लिए केवल युवा वर्ग को जागरूक करने की जरूरत है।
अन्ना ने पहले और अब भी युवाओं से अपील की है कि चुनाव में सही उम्मीदवार को ही वोट दें। इसके साथ कम से कम 90 प्रतिशत वोट जरूर दें। अन्ना ने कहा कि हमें किसी पार्टी बनाने की जरूरत नहीं है, और ना ही चुनाव लड़ने की। हमें तो केवल लोगों को विकल्प देना है। लोकतंत्र बहुत बड़ी ताकत होती है, इसमें समाज का बदलाव आम-जन के हाथों में होता है।
अन्ना का यह ऐलान टीम केजरीवाल के लिए बड़ा झटका है, क्येंकि आगामी 2 अक्टूबर को नई पार्टी की स्थापना कर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। कोलया घोटाले पर अरविंद केजरीवाल के घेराव आंदोलन पर किरण बेदी और केजरीवाल के बीच का मतभेद दिकलकर सामने आया था। अन्ना ने भी दोनों की बीच चल रहे मतभेद को माना है।












Click it and Unblock the Notifications