कोयला घोटाले पर फिक्स है सीबीआई की छापेमारी: केजरीवाल

उनको सूचित कर दिया गया था कि वह सारे दस्तावेज हटा ले। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें एक ऐसे अधिकारी का मेल मिला है, जिनकी कंपनी पर सीबीआई ने छापे मारे थे। सीबीआई पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सीबीआई का छापा दिखावा हैं? दूसरी तरफ ऐसी खबर आ रही है कि सीबीआई कोयला आवंटन घोटाले पर अपने जांच का दायरा बढ़ा सकती है।
सीबीआई कुछ अन्य कंपनियों पर भी छापे मार सकती है। ऐसी आंशका जताई जा रही है कि सीबीआई की जांच के दायरे में कई राजनेता भी आ सकते है। अभी तक जांच के दायरे में केवल एक कांग्रेसी नेता को ही लिया गया है। कांग्रेसी सांसद विजय दर्डा पर सीबीआई जांच के दौरान कोयला आंवटन घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा है।
गौरतलब है कि सीबीआई ने 10 जिलों के 31 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें पांच कंपनियों के ऊपर मामला भी दर्ज किया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि सीबीआई की छापेमारी अभी भी चालू है। ऐसी भी खबर है कि कोल ब्लॉक पाने के लिए सरकार को सूचना देने के मामले में लगभग 6 कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। सीबीआई कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के ऊपर भी शिकंजा कसने की कोशीश में है।












Click it and Unblock the Notifications