तलाक का फैसला सुनने कोर्ट जा रही पत्नी को गोली मारी

पुलिस के मुताबिक रेनू नाम की महिला का विवाह नौ साल पहले जहांगीरपुर निवासी मुकेश के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद तक तो सबकुछ ठीक ठाक था लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ता चला गया। दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे। रेनू ने न्यायालय में तलाक का वाद दाखिल किया। रेनू का कहना था कि उसका पति उस पर शक करता है तथा उसे प्रताणित करता है जिसके चलते वह अपने पति मुकेश के साथ नहीं रह सकती। इसी के चलते उसने अदालत से तलाक की मांग की थी। न्यायालय में मामले की सुनवायी चल रही थी।
पत्नी द्वारा तलाक की अपील किए जाने से पति मुकेश बहुत नाराज था और उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुका था लेकिन रेनू ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया। पुलिस के अनुसार तलाक के मामले में आज न्यायालय को फैसला सुनाना था। रेनू सवेरे अदालत का फैसला सुनने के लिए घर से निकली। जैसे ही वह रसूलपुर टंकी के पास पहुंची कि मुकेश ने उसे रोका और उसे गोली मार दी। मुकेश गोली मार कर भाग रहा था लेकिन लोगों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी पति को पुलिस के हवाले कर दिया और घायल रेनू को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गम्भीर बनी है।












Click it and Unblock the Notifications